Panipat News - उरलाना गांव के 28 साल के राजेश कुमार गांव में परचून की दुकान चलाते थे। सड़क हादसे में उनकी माैत हाे गई। गुरुवार...

उरलाना गांव के 28 साल के राजेश कुमार गांव में परचून की दुकान चलाते थे। सड़क हादसे में उनकी माैत हाे गई। गुरुवार दोपहर वह अपने दो बच्चों के लिए सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए सफीदों गया था। वह मंडी में अपने धान की फसल का का पता करने के बाद शाम को अपनी स्कूटी से वापस उरलाना कला आ रहा था। वह उरलाना अाैर सफीदों के बीच एक डेरे के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और वह सड़क पर गिर गया। वाहन का पहिया सिर के ऊपर से निकल गया। जिससे उसकी की मौत हो गई।