कष्ट निवारण समिति के लिए जिले हुए अलॉट, इस बार अनिल विज सुनेंगे रोहतक और सिरसा की समस्याएं

पानीपत/चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला कष्ट निवारण समिति के चेयरपर्सन की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सभी कैबिनेट मंत्रियों व राज्य मंत्रियों को जिले अलॉट कर दिए गए हैं। सीएम मनोहर लाल खट्टर एक बार फिर गुरुग्राम जिले की ही समस्याओं का निवारण करेंगे। वहीं डिप्टी सीएम को फरीदाबाद व पानीपत जिला दिया गया है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में सबसे ज्यादा कार्रवाई के लिए फेमस रहे गृह मंत्री अनिल विज को इस बार रोहतक व सिरसा जिला दिया गया है। 


ये होंगे कष्ट निवारण समिति के चेयरपर्सन



  • सीएम मनोहर लाल - गुरुग्राम

  • डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला - फरीदाबाद, पानीपत

  • गृह मंत्री अनिल विज - रोहतक, सिरसा

  • शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर - करनाल, अम्बाला

  • परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा - सोनीपत, कैथल

  • बिजली मंत्री रणजीत सिंह - हिसार, फतेहाबाद

  • कृषि मंत्री जय प्रकाश दलाल - चरखी दादरी, महेंद्रगढ़

  • सहकारिता मंत्री बनवारी लाल - नूहं, पलवल

  • सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव - रेवाड़ी, झज्जर

  • महिला एवं बाल कल्याण मंत्री कमलेश ढांडा  - कुरुक्षेत्र

  • पुरातत्व और संग्रहालय मंत्री अनूप धानक - भिवानी, जींद

  • खेल मंत्री संदीप सिंह - पंचकूला, यमुनानगर